फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रात का पारा 2 डिग्री गिरा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम का मिजाज इस बार समझ नहीं आ रहा। रविवार को हुई बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ लेकिन अब रात का तापमान दो डिग्री तक कम होने से बुधवार को सर्दी महसूस की गई। जानकारों ने बताया पूर्वी उत्तर हवा के कारण दिन और रात में ठंड बढ़ी है। दिन का तापमान 3 डिग्री कम हुआ है तो रात का तापमान भी 2 डिग्री कम हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री रहा। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब धीरे धीरे ठंड बढ़ेगी और रात का पारा गिरता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें