फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को पॉइंट ऑफ कॉल घोषित किया जाए : सांसद तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। करोड़ों खर्च करने के बाद भी चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बेहद कम है। लगातार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सांसद मनीष तिवारी ने नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को एक पत्र लिखकर इसे ‘पॉइंट ऑफ कॉल’ (पीओसी) घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में मनीष तिवारी ने कहा है कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करता है। इन राज्यों के लोग बड़ी संख्या में विदेश यात्रा करते हैं, चाहे वह कार्य से जुड़ी हो या पर्यटन के उद्देश्य से। इसके बावजूद, यह हवाई अड्डा अभी तक ‘पॉइंट ऑफ कॉल’ के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं कर सका है, जिससे विदेशी एयरलाइंस को यहां सीधी उड़ानें संचालित करने की अनुमति नहीं है। तिवारी ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के उन 18 हवाई अड्डों की सूची में शामिल नहीं है, जिन्हें ‘बाइलेटरल ऑफर लिस्ट’ में रखा गया है। यह सूची विदेशी एयरलाइंस को भारत के विशिष्ट हवाई अड्डों के लिए सीधी उड़ानों की अनुमति देती है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित 18 हवाई अड्डे इस सूची में शामिल हैं। मनीष तिवारी ने इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें