एसआईटी ने इन सभी आरोपियों के बारे में सिंगला और गुरप्रीत से पूछताछ की लेकिन ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे इन आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
सौरभ और खलिंदर के आत्मसमर्पण की आशंका
पुलिस कयास लगा रही है कि 50-50 हजार के इनामी आरोपी सौरभ गुप्ता और खलिंदर कादियान भी जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इन पर कोठी बेचने और खरीदने का आरोप है। एसआईटी ने सौरभ को दबोचने के लिए पटियाला और खलिंदर की धरपकड़ के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली में छापा मारा था।
दलजीत की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 16 को
उधर, आरोपी दलजीत सिंह उर्फ रूबल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। अदालत ने सुनवाई करते हुए उसे गिरफ्तारी से दस दिन की राहत दे दी थी लेकिन अब इस याचिका पर 16 जून को सुनवाई है। इसके बाद ही तय हो सकेगा कि दलजीत को एसआईटी गिरफ्तार करेगी या नहीं। वहीं, संजीव महाजन और डीएसपी के भाई सतपाल डागर की जमानत याचिका पर भी 16 जून को फैसला होना है।