फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने वाले दो ठग दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड से 59 हजार रुपये की शॉपिंग कर ठगी करने वाले दो जालसाजों को साइबर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसमें आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों की जानकारी है। पुलिस ने न्यू दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी आशीष (23) और द्वारका उत्तम नगर निवासी (24) को वीरवार जिला अदालत में पेशकर 8-8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-27 निवासी अशोक रोहिल्ला ने बताया था कि उनके पास आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड है, जिसमें मासिक कटौती शुल्क कट रहा था। छह जून को उनके मोबाइल पर एक शख्स का फोन आया और उसने कहा कि वह आरबीएल बैंक का अधिकारी बोल रहा है। उसने मासिक कटौती समस्या दूर करने का झांसा दिया और इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आया, जिसे उसने बातों में उलझाकर पूछ लिया। झांसे में आकर पीड़ित ने ओटीपी बता दिया, जिसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 29999 और 10-10-10 हजार कर के कुल 59 हजार रुपये की शॉपिंग हो गई। इसके बाद जालसाज का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इससे परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल पुलिस को दी थी।
बॉक्स
आरोपी तक ऐसे पहुंची साइबर पुलिस
पीड़ित ने साइबर पुलिस को जालसाज का मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन आईडी का नंबर बताया। इसके बाद साइबर पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच शुरू की। सर्विलांस पर लगाए गए मोबाइल नंबर व ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पुलिस मुख्य जालसाज आशीष तक पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि आरोपी ने कॉल सेंटर बना रखा था और वहां कई लोग काम कर रहे थे। इनमें कुछ लोग डाटा मुहैया करवाने समेत अन्य काम कर रहे थे। आरोपी निखिल, आशीष को ग्राहकों का डाटा मुहैया करवाता था। इसके बाद आशीष खुद को बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस के मुताबिक, इनके दो साथी आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

बॉक्स
दो महीने में 150 से ज्यादा शिकायतें
बता दें कि पिछले करीब दो महीने से साइबर पुलिस को 150 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड से ठगी की शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें जालसाज अलग-अलग तरीका अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। साइबर पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा आरबीएल बैैंक के क्रेडिट से धोखाधड़ी की शिकायतें मिली है। दोनों आरोपियों के गिरफ्त में आने से साइबर पुलिस और भी कई जालसाजी के केस को सुलझा सकती है। जालसाज से पूछताछ कर मामले में और भी केस को सुलझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें