फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वार्डर के बेटे के मौत मामले में 14 महीने बाद हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में 14 महीने पहले जेल वार्डर के बेटे विशाल राणा की छत से गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में अदालत के आदेश पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सुबूत मिटाने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सब कुछ साफ हो पाएगा। पुलिस जल्द ही मामले में मृतक विशाल राणा के दोस्त मनप्रीत, एकांत व अनमोल को जांच में शामिल कर सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 2 जून 2020 को मॉडल जेल कांप्लेक्स निवासी विशाल राणा सेक्टर-22ए के मकान नंबर-745 में अपने दोस्तों के पास आया था। दोपहर करीब पौने एक बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया था। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में मृतक के पिता जेल वार्डर नरेश कुमार पिंटा ने अदालत में अर्जी दायर कर कहा कि उनके बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत नहीं हुई है बल्कि हत्या का शक है।
विज्ञापन

31 जुलाई 2020 को सीएफएसएल रिपोर्ट में सामने आया कि सेक्टर-22 के उक्त मकान के बाथरूम में एक महिला के कपड़े पड़े थे और जमीन पर खून भी गिरा था। इसके साथ बाथरूम के बाहर दो नई ईंटें पड़ी हुई थीं और बाथरूम की दीवार पर निशान भी पाए गए थे। मृतक के पिता ने मामले की जांच करने की मांग की थी। आरोप था कि जिस जगह उनके बेटे विशाल राणा की मौत हुई, वहां मनप्रीत, एकांत व अनमोल भी मौजूद थे। पुलिस अब मृतक के दोस्तों को बुलाकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें