फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी और कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट अकादमी ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी ने सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पंचकूला क्रिकेट नर्सरी ब्लू टीम को 108 रनों के बड़े अंतर से हराया। स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल (लड़कों-लड़कियों) के संयुक्त अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण के लिए चोखी ढाणी ट्रॉफी के लिए सोमवार को टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में मुकाबले हुए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी के सुखजीत सिंह ने 99 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ क्रिकेट नर्सरी ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। जवाब में टीडीएल पंचकूला क्रिकेट नर्सरी ग्रीन टीम 28 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई। दिन के दूसरे लीग मैच में कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट अकादमी ने एमएम क्रिकेट अकादमी अंबाला को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएम क्रिकेट अकादमी अंबाला 26.2 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी की टीम ने बिना नुकसान के 25.2 ओवर में 127 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के सुप्रीत यादव ने 4 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें