sec 16 ke stadium mein chandigarh vs.jammu mein match ke doran chandigarh bating karte huve
चंडीगढ़। अजहर वानी की घातक गेंदबाजी के चलते जम्मू-कश्मीर के खिलाफ विजय मर्चेंट ट्राफी में चंडीगढ़ पहली पारी में 110 रनों पर सिमट गया। चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर के बीच तीन दिवसीय मुकाबला सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जम्मू कश्मीर को पहली पारी में 167 रन पर समेटने के बाद चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में कुल 110 रन पर सिमट गई।
पहली पारी में चंडीगढ़ की ओर से राजवीर सिंह ने सर्वाधिक 22 रन, पारस ने 21 रन, निशुंक बिरला ने 8 रन, कबीर कलसी ने 11 रन, कप्तान प्रथम सोढ़ी ने 13 रन, नील धालीवाल ने 14 रन बनाए। गेंदबाजी में अजहर वानी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर चंडीगढ़ के 5 खिलाड़ियाें को पैवेलियन पहुंचाया। मोहम्मद अमान ने 2 विकेट, रंजोत सिंह और आदेश्वर ने 1-1 विकेट चटकाया।
वहीं, दूसरी पारी खेलने उतरी जम्मू कश्मीर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 84 रन बना चुकी है। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से नील धवन, प्रथम सोढ़ी, अंश खोसला, निशुंक बिरला ने 1-1 विकेट चटकाए।