फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दो महीनों में 271 वाहन चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रात के समय शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दो महीनों में 271 वाहन चालकों के ड्रिंक एंड ड्राईव के चालान काटे हैं और 10 गाड़ियों को इंपाउंड किया है। जनवरी से लेकर जुलाई तक 307 वाहन चालकों के ड्रिंक एंड ड्राईव के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रात को अधिकतर लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं। इससे हादसे होने के का खतरा बना रहता है। इसलिए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रिंंक एंड ड्राईव के नाके लगाकर जांच की जा रही है। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राईव पर लगाम लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने रात में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अल्कोहल सेंसर के जरिए अभियान शुरू किया है। ट्रैफिक पुलिस ने विशेषकर सेक्टर-5 व बॉर्डर एरिया को चिन्हित किया, जहां पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले सबसे ज्यादा होते हैं। पुलिस ने पिछले अगस्त व सितंबर में 271 वाहन चालकों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें