फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के मौके पर 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बकरीद के उत्सव को ध्यान में रखते हुए यूटी पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान पुलिस विभाग ने बुधवार को शहर की मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। इनमें सेक्टर-20 की जामा मस्जिद, मनीमाजरा हाउसिंग ईदगाह, सेक्टर-45 की जामा मस्जिद, सेक्टर-26 की नूरानी मस्जिद समेत अन्य मस्जिदें शामिल हैं। सुरक्षा में थाना प्रभारी समेत अन्य इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही बाजारों में भीड़-भाड़ से लोगों को बचाने के लिए अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा है। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करवाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे मास्क पहनें और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पारित कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें