फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर 27.82 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने 27.82 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन शर्मा वासी मोहन गार्डन एनक्लेव दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह यादव वासी एचएमटी पिंजौर ने 10 मई 2018 को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी कि उनसे एयरटेल टावर लगवाने के नाम पर 2782944 रुपये ठगे गए हैं। इसमें राजेंद्र सिंह यादव ने आरोपी अमित शर्मा, अविनाश अग्निहोत्री, खुराना, अजय अग्रवाल, मोहन सिंह, वरुण सक्सेना, मोहन सिंह, रणजीत सिंह रंधावा ने मिलकर यह धोखाधड़ी की है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मई 2018 में उन्हें कॉल करके 4जी का टॉवर लगाने के लिए खाली जगह की मांग की थी। इस पर राजेंद्र सिंह यादव के पास खाली जगह थी। उन्होंने उसे जमीन मुहैया करवा दी। शिकायतकर्ता से आरोपियों ने उसके क्षेत्र का पिनकोड पूछकर कहा कि आपके क्षेत्र में टॉवर लगाया जा सकता है। आरोपियों ने उसे सात लाख रुपये और तीस हजार रुपये प्रतिमाह की अग्रिम सुरक्षा किराए के रूप में देने की बात कही। इसके अलावा टावर की सुरक्षा के लिए गार्ड के रूप में दो लोगों को प्रति व्यक्ति नौ हजार रुपये देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि एयरटेल कंपनी एक अच्छी गुणवत्ता वाला टावर स्थापित करेगी और इसमें कोई एजेंट शामिल नहीं होगा। कुछ दिन बाद टॉवर के पंजीकरण के लिए 30 हजार रुपये की एक सामान्य बीमा पॉलिसी की आवश्यकता बताई, जिसे 30 दिन में वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें