फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कानूनों को रद्द करें केंद्र सरकार : प्रदीप चौधरी

विज्ञापन
किसान सम्मेलन के दौरान संबोधित करते कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी व अन्य। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। तीन कृषि कानूनों के विरोध में रायपुररानी ब्लॉक के गांव खेड़ी में कांग्रेस ने किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इसका नेतृत्व कालका विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदीप चौधरी ने कहा कि आज भाजपा सरकार इतनी तानाशाह हो चुकी है कि मनमर्जी के फैसले जनता पर थोप रही है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों में रोष है। आज पेट्रोल 86 रुपये से ऊपर और डीजल 80 रुपये के करीब पहुंच चुका है। बेलगाम तेल की कीमतों पर सरकार का थोड़ा भी नियंत्रण नहीं होने से जनता पर महंगाई की पड़ रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस मौके पर फोम लाल, कमालदीन सुल्तानपुर, विजय मोहन वर्मा, पवन कुमारी, नरेश मान, संजय राणा, शीशपाल राणा, शरणजीत काका, बलविंदर चौधरी, बलवंत भिंवर, रेखा शर्मा, संतोष शर्मा, नरेंद्र हंगोला, मास्टर छज्जू राम, मुखराम, मोहन लाल, विक्त्रस्म राणा, संजीव फिरोजपुर ने भी संबोधित किया। वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता और पदाधिकारी और पंच, सरपंच, चेयरमैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें