फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के साथ केंद्र ने हमेशा सौतेला व्यवहार किया : रजनी पाटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने मोदी सरकार पर संघीय ढांचे को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने हमेशा से पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा के चरित्र को पंजाब के लोग भली-भांति समझ रहे हैं, जिसने संघीय ढांचे को तोड़ने की कोशिश करते हुए 11 अक्तूबर, 2021 को एक अधिसूचना जारी करके बीएसएफ का दायरा 15 से 50 किलोमीटर तक बढ़ा दिया। सितंबर 2020 में हजारों टन नशा गुजरात में अडानी पोर्ट पर पकड़ा गया और जिसकी कीमत लगभग 20 हजार करोड़ है, तब गुजरात में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 80 से 50 किमी कर दिया गया है।
उन्होंने मोदी सरकार की गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए कहा कि जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ ईडी या सीबीआई के जरिये कार्रवाई की जाती है। इन तरह इन लोगों ने देश में अराजकता और डर का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि सब जानते थे कि ये कानून किसानों के हित में नहीं हैं और देश के अन्नदाता किसान के खिलाफ है। फिर भी करीब 1 साल तक यह इन बिलों की वापसी पर अपनी हठ का प्रदर्शन करते रहे। किसान आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान शहीद हुए। उनके अनाथ बच्चों के सवालों का कौन जवाब देगा, क्योंकि केंद्र सरकार तो चुप है।
विज्ञापन

सांसद ने महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के मुकाबले देश में रसोई गैस, पेट्रोल और अन्य रोजमर्रा की चीजों के दाम करीब 3 गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि इसे जड़ से मिटाने का दावा करने वाली भाजपा के दावों के विपरीत जमीनी स्तर पर असर नहीं दिख रहा। पंजाब को कांग्रेस पहले की तरह हमेशा आतंकवाद से मुक्त रखेगी और पार्टी के केंद्र की सत्ता में आने के बाद पूरा देश आतंकवाद से सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें