फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईआ-डेरा बाबा नानक सड़क फोर लेन बनाने को केंद्र ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मांग पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा रईआ-बटाला-डेरा बाबा नानक सडक़ को फोर लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने केंद्रीय सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

बुधवार को जारी साझे बयान में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अरुणा चौधरी, खडूर साहिब से लोकसभा सदस्य जसबीर सिंह डिम्पा और विधायक सुखविंदर सिंह डैनी, संतोख सिंह भलाईपुर और बलविंदर सिंह लाडी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने आने वाली संगत के लिए यह बड़ा तोहफा है। सभी नेताओं ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर रईआ से डेरा बाबा नानक तक बरास्ता बाबा बकाला, चौक मेहता और बटाला को जोड़ती 70 किलोमीटर के करीब सडक़ को फोर लेन बनाने का फ़ैसला सिख संगत के साथ पूरे सरहदी इलाकों के लिए बड़ी ख़ुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें