फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं से बारहवीं के सरकारी, निजी स्कूल शिक्षकों के लिए कोविड जांच जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नौवीं से बारहवीं के स्कूलों को खोलने के लिए कमर कस ली है। 21 सितंबर से प्रदेश में इच्छुक विद्यार्थियों के हिसाब से स्कूल शुरू कर दिए जाएंगे। इन कक्षाओं में पढ़ाने वाले सरकारी व निजी स्कूल शिक्षकों को कोविड टेस्ट कराना होगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही वे स्कूल आ सकेंगे। उनके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

वीरवार को स्कूल खोलने के संबंध में शिक्षा निदेशालय ने मानक संचालन प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दी। शिक्षकों से परामर्श के लिए स्कूल आने के इच्छुक विद्यार्थियों को अभिभावकों की अनुमति अवश्य लेनी होगी। शिक्षकों के टेस्ट कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी संबंधित जिले के डीसी व सिविल सर्जन से संपर्क स्थापित करेंगे।
केंद्र सरकार की निर्देशिका का ध्यान रखते हुए ही विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाएगा ताकि सामाजिक व शारीरिक दूरी का पालन हो सके। केंद्र सरकार के निर्देशों के उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इसलिए शिक्षक, स्टाफ व विद्यार्थी मानक संचालन प्रक्त्रिस्या का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग, साबुन व सैनिटाइजर का उचित प्रबंधन स्कूल में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें