पंचकूला। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में ट्राईसिटी मुख्य रूप से अग्रवाल समाज के बच्चों ने बेहतर रैंक हासिल कर परिवार और प्रदेश का मान बढ़ाया है। शिवालिक विकास मंच के प्रधान एवं राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके एडवोकेट विजय बंसल ने ऑल इंडिया में 69वीं रैंक हासिल करने वाली अक्षिता गुप्ता और 74वीं रैंक प्राप्त करने वाले आयुष गुप्ता को उनके निवास पर जाकर शिवालिक गौरव स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
दोनों बच्चों को सम्मानित करने के दौरान उपाध्यक्ष दीपांशु बंसल, समाजसेवी भगवान दास मित्तल, व्यापार मंडल प्रधान कालका अनिल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सजल बंसल, अजय प्रकाश बबल मौजूद रहे। एडवोकेट विजय बंसल ने बताया कि शिवालिक गौरव से उन होनहार बच्चों व शिवालिक क्षेत्र की शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जो विभिन्न क्षेत्रों में इलाके का नाम रोशन करते हैं। अक्षिता गुप्ता ने विजय बंसल का आभार प्रकट किया।