फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में मनाया नया साल..क्लबों में धूम मचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आतिशबाजी....डांस और मस्ती के साथ नववर्ष का आगमन हुआ। रात को घड़ी की सुइयों के 12 बजाते ही रेस्टोरेंट, क्लबों, होटलों में आयोजित पार्टियों के साथ जिले की सड़कों पर उल्लास छा गया। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी। युवाओं का काफिला पंचकूला-शिमला हाईवे पर झूमते नजर आया। इसके साथ ही मोबाइल फोन पर भी नववर्ष शुभ के संदेश भी धड़धड़ा गिरने लगे। कुछ लोगों ने प्रशासन के प्रतिबंध के बावजूद आतिशबाजी छोड़ी। इस कारण कुछ देर के लिए आसमान रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

शाम से ही जिले के रेस्टोरेंट, क्लबों और होटलों में लोगों की चहल-पहल थी। महिलाएं, लड़कियां और लड़के नववर्ष के स्वागत के लिए लालायित नजर आए। वाहनों का आवागमन देर रात तक जिले की सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहा। कई जगह युवाओं को सड़कों पर संगीत की धुन पर नाचते देखा गया। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों ने अपने घरों के लॉन और छतों पर नववर्ष का जश्न आयोजित किया था। शहर के अलावा लोग मोरनी और आसपास के क्षेत्रों के गेस्ट हाउसों में नववर्ष का स्वागत करने एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें