फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12 रिजल्ट:पंचकूला रीजन में लड़कियों ने सबको पछाड़ा

Sun, 22 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पंचकूला रीजन (हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़) में इस बार भी लड़कियां लड़कों को पछाड़ अव्वल रही हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई का इस बार का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा रहा है। वर्ष 2015 में जहां पास प्रतिशत 80.38% रहा था। वहीं इस बार पास प्रतिशत 82.97% रहा। इतना ही नहीं, इस बार सरकारी स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट ज्यादा बेहतर रहा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आरजे खांडेराव के अनुसार रीजन में इस बार  82.97 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए। इनमें लड़कियों का रिजल्ट 88.92 फीसदी रहा और लड़कों का रिजल्ट 78.59 फीसदी रहा। पंचकूला रीजन में इस बार मार्च अप्रैल में हुई परीक्षा में 1,65,441 विद्यार्थी बैठे।
विज्ञापन


इसमें से कुल 95692 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 82.97 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल 95602 लड़कों ने 12वीं की परीक्षा दी, जिनमें से  74101 पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 78.59 रहा। इसी प्रकार 69839 लड़कियां ने परीक्षा दी, जिसमें से 61698 पास हुईं। उनका पास प्रतिशत 88.92 रहा। 

उन्होंने बताया कि सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 57.22 रहा। परीक्षा में 63.87 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। प्राइवेट स्कूलों के 79.47 लड़के और 90.33 लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। इसी प्रकार से जेएनवी स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 93.64 और लड़कियों का 96.69 रहा। केवीएस स्कूलों के 93.84 लड़के और 96.36 प्रतिशत लड़कियां पास हुई। 
विज्ञापन



एक नजर-सीबीएसई रिजल्ट (पंचकूला रीजन) 
कुल रजिस्टर्ड कंडीडेट्स-165441
कुल रजिस्टर्ड लड़के-95602
कुल पास हुए लड़के-74101
लड़कों का पास प्रतिशत-78.59
कुल रजिस्टर्ड लड़कियां-69839
कुल लड़कियां हुईं पास-61698
लड़कियों का पास परसेंटेज-88.92 
गवर्नमेंट स्कूल और गर्वनेेंट एडिड स्कूल (लड़के)-57.22
गवर्नमेंट स्कूल और गवर्नमेंट एडिड स्कूल (लड़कियां)-63.87 
इंडिपेंडेंट प्राइवेट स्कूल-लड़कों का पास प्रतिशत-79.47
इंडिपेंटेंड प्राइवेट स्कूल-लड़कियों का पास प्रतिशत-90.33 फीसदी
जेएनवी में लड़कों का पास प्रतिशत-93.64 फीसदी
जेएनवी में लड़कियों का पास प्रतिशत-96.89 फीसदी
केवीएस में लड़कों का पास प्रतिशत-93.84 
केवीएस में लड़कियों का पास प्रतिशत-96.36 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें