फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीबीएसई दसवीं अंग्रेजी का पेपर हुआ अच्छा, स्टूडेंट्स के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कहा- एनसीईआरटी से आया पेपर, लिखने के बाद दोबारा भी पूरे उत्तर जांचे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं अंग्रेजी की परीक्षा शहर के 17 केंद्रों में आयोजित की गई, जिसमें 5118 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और विद्यार्थियों ने पेपर को आसान बताते हुए कहा कि प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे तथा सिलेबस से बाहर कुछ नहीं पूछा गया।
पंचकूला के सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक व्यवस्थित ढंग से चली। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र का ढांचा संतुलित था और अच्छी तैयारी करने वालों के लिए पेपर अंक प्राप्त करने वाला रहा। कई विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने तय समय से पहले ही पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया और अंत में उत्तरों की दोबारा जांच भी की। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक और शिक्षक विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइटिंग सेक्शन सरल था
पेपर में कुल 11 प्रश्न आए। पत्र और लेखन से जुड़े प्रश्न पढ़ाए गए सिलेबस से थे। पेपर समय से पहले हल कर लिया। पेपर बहुत अच्छा आया था।
-विक्रम वीर सिंह, विद्यार्थी

प्रश्न सीधे पूछे गए
अंग्रेजी में व्याकरण के प्रश्न सीधे तौर पर पूछे गए। लगातार अभ्यास करने से प्रश्नों को हल करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। पेपर बहुत अच्छा हुआ।
- आर्यमन

नमूना प्रश्नपत्र जैसे सवाल
मुझे अंग्रेजी का पेपर सरल लगा। इस बार नमूना प्रश्नपत्र में पढ़े गए जैसे प्रश्न आए। सिलेबस का दोहराव करने के कारण कोई परेशानी नहीं हुई।
-देविशि, विद्यार्थी

समय से पहले पूरा किया पेपर
अंग्रेजी का पेपर हल करने में अधिक समय नहीं लगा। बार-बार दोहराव करने के कारण प्रश्न आसानी से हल हो गए। पूरे अंक आने की उम्मीद है।
-जैसमीन, विद्यार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें