फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईडीएफसी बैंक घोटाले में सेक्टर-6 में आईएएस अधिकारी के आवास पर सीबीआई का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से रात तक चली दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच, आधिकारिक बयान जारी नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आईडीएफसी बैंक घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित एक आईएएस अधिकारी के सरकारी आवास पर छापे मारे। उस समय अधिकारी आवास पर मौजूद नहीं थे। सीबीआई की टीम सुबह पहुंची और रात करीब आठ बजे तक दस्तावेजों व अन्य रिकॉर्ड की जांच करती रही। कार्रवाई की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम दो टैक्सी नंबर की गाड़ियों में आवास पर पहुंची। जांच के दौरान अधिकारियों ने वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री की गहन पड़ताल की। सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई आईडीएफसी बैंक घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की जांच के तहत की गई। सीबीआई मामले से संबंधित विभिन्न पहलुओं और लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है। हालांकि देर शाम तक एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। देर शाम तक सीबीआई की टीम आवास पर मौजूद रही और जांच जारी थी। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर भी जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें