अंडर-14 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन, धैर्य और तकनीक से हासिल की सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी – पंचकूला।
69वीं नेशनल स्कूल फेंसिंग अंडर-14 (लड़के और लड़कियां) प्रतियोगिता डिविज़नल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, छत्रपति संभाजी नगर, औरंगाबाद में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इसमें पंचकूला के लेफ्टिनेंट कर्नल आर्थर एएस कुक की बेटी कैथरीन एम. कुक ने अंडर-14 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। कैथरीन ने कठिन मुकाबलों में धैर्य, तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
पदक जीतने के बाद कैथरीन ने कहा कि इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपनी कोच कोमल चौधर और ताऊ देवी लाल स्टेडियम के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद भी दिया।