फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कच्चे कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से की पक्का करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में बुधवार को ट्रेड यूनियन के आह्वान पर अपनी मांगों के लिए की गई विभिन्न विभागों की बुधवार को देशव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया। इसमें संगठन के सभी कर्मचारी धरना स्थल सेक्टर-5 में इकट्ठा हुए और यहां से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे। यहां पर भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना हक मांगा।
विज्ञापन

पंचकूला कर्मचारी संघ की इस देशव्यापी हड़ताल की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान सरवन कुमार जांगड़ा, स्वास्थ्य ठेका यूनियन एवं सीटू जिला प्रधान रमा ने कि और मंच संचालन जोगिंदर कुमार नगर पालिका प्रधान और आशा वर्कर जिला महासचिव वंदना ने किया। प्रधान रमा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज महंगाई के दौर में कच्चे कर्मचारी मिड डे मील, आशा वर्कर और कोई भी कर्मचारी परियोजना के तहत लगा हुआ है सरकार या तो उन्हें पक्का करें या फिर पक्के कर्मचारी की तर्ज पर सम्मान राशन दे। जिससे वह बच्चों का पालन पोषण सही से ढंग से कर सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों का एक्सपीरियंस देखते हुए उन्हें पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा परियोजनाओं के तहत लगे कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन अब तक वेतन बढ़ाया नहीं गया। जो वेतन मिलता है वो भी समय पर नहीं मिलता।
अध्यापक संघ कैशियर राजेंद्र सिंह ने कहा की सरकार स्कूलों के निजीकरण को लेकर उतारू है इससे देश के गरीब बच्चे का पढ़ना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि आज हालात के हालात परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता है तो क्या वह बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा पाएंगें। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा की सरकार निजीकरण के फैसले को वापस ले अन्यथा हमारा आंदोलन इसी प्रकार चलता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधान रणधीर राघव, शिवकुमार कामरेड, बलराम संजीव, रीता देवी, आशा वर्कर किरण, सीमा, संगीता, सतीश कुमार कामरेड, जिला सचिव विजयपाल, सरवन कुमार जांगड़ा सहित आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें