फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-31 में बनेगा शॉपिंग सेंटर, रोजाना दो-तीन किलोमीटर की दाैड़ से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नेशनल हाईवे पर सेक्टर-31 में शाॅपिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसको विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने तैयारी शुरू कर दी है। 3.25 एकड़ में विकसित होने वाले इस शाॅपिंग सेंटर पर एचएसवीपी की ओर से 2.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें पार्किंग और कांप्लेक्स स्थल विकसित किया जाएगा। इसका टेंडर विभाग ने अलाॅट कर दिया है। माैसम ठीक रहा तो जल्द ही शाॅपिंग सेंटर का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस शाॅपिंग सेंटर के निर्माण के बाद गांव नाडा की सात आबादी, पांच सोसाइटियों के 800 फ्लैटों सहित 282 प्लाॅटों में बने मकानों में रह रहे हजारों परिवारों को रोजमर्रा की खरीदारी के लिए दो-तीन किलोमीटर दूर माजरी चाैक, रामगढ़ और सेक्टर-25 के बाजार में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही नेशनल हाईवे से गुजरने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। शाॅपिंग सेंटर का काम पूरा होते ही लोगों के समय और चक्कर दोनों की बचत होगी। एक छत के नीचे हर तरह की सुविधाएं लोगों को शाॅपिंग सेंटर के अंदर मिलेंगी। लोगों की सुविधा के लिए 1.91 एकड़ में पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा, जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति न बने।

ये सुविधाएं मिलेंगी शाॅपिंग सेंटर में
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे शाॅपिंग सेंटर में कुल 131 दुकानें बनाई जाएंगी। इनमें 11 डबल स्टोरी शाॅप बेसमेंट के साथ होंगी, दो मिल्क बूथ, 117 छोटे बूथ की दुकानें शामिल हैं। इस शाॅपिंग सेंटर तक पहुंचने के लिए 12 और 18 मीटर चाैड़े सड़क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, नेशनल हाईवे से भी शाॅपिंग सेंटर के लिए एंट्री मिलेगी। इसका 2.75 मीटर वाइड बरामदा होगा। यहां ग्रीन बेल्ट भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन



कोट
सेक्टर-31 में नया बड़ी पार्किंग के साथ शाॅपिंग सेंटर विकसित किया जाएगा। इसका टेंडर अलाॅट किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 2.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट का काम पूरा होने में करीब एक से सवा साल का समय लगेगा। -एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें