संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। खड़क मंगोली क्षेत्र में घर से नकदी और जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मेहराज सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।