फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-10 और 15 की डिवाइडिंग सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने रविवार की रात स्कूटर सवार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूटर सवार विनीत, निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ की मौत हो गई थी। सेक्टर-5 थाने की पुलिस ने मृतक के दोस्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जबकि कार चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीमाजरा निवासी आकाश दहिया ने बताया है कि वह और मृतक उसका दोस्त विनीत दोनों फिजियोथैरेपिस्ट हैं। वह दोनों फोन कॉल पर मरीजों के घर जाकर सेवाएं देते थे और दोनों मनीमाजरा निवासी हैं। विनीत रविवार को अपने कमरे से खाना खाने के बाद किसी मरीज को फिजियोथैरेपी देने के लिए स्कूटर से पंचकूला निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे उसे सूचना मिली कि विनीत का सेक्टर-10 में एक्सीडेंट हो गया है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा की विनीत का स्कूटर क्षतिग्रस्त पड़ा था और कार डिवाइडर के खंभे से टकराकर वहीं खड़ी थी। विनीत को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया था। वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जो कार बरामद की गई है उस पर टेंपरेरी नंबर लगा है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें