स्कूल जा रहे 11 वर्षीय बच्चे की किडनैपिंग के मामले में मां की तरफ से आरोप लगने के बाद कथित पिता के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया गया है।
आरोप है कि नयागांव निवासी रमेश खुद को बच्चे का पिता बताता है और वह बच्चे को उसकी मां से दूर ले जाना चाहता है। इसलिए ही उसने अपहरण किया, लेकिन गलती यह हुई कि वह जिस बच्चे को अपना बताता है, उसे किडनैप करने की बजाए उसके बड़े भाई को किडनैप कर लिया।
सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार करने के लिए नयागांव स्थित उसके घर व अन्य जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को शक है कि जिस तरह से रमेश लापता है, उससे हो सकता है कि वही पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड हो। फिलहाल, पुलिस की दो टीमें रमेश की तलाश कर रही है।