फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले स्वाद का जायका, फिर डांडिया का जलवा

Mon, 21 Oct 2013 01:37 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
लजीज व्यंजनों पर अपना हुनर दिखाने के बाद डांडिया पर झूमी महिलाएं। बूंदी की खीर, कोकोनेट फिंगर, नफीस शाही बंब कटलेट और साउथ इंडियन पायसम के साथ बेहतरीन जायके पेश किए गए।
विज्ञापन


मौका था अमर उजाला रूपांतरण की ओर से पंचकू ला के सेक्टर-5 में आयोजित मदर डेयरी सुपर कुक कांटेस्ट का। रविवार शाम को द अर्बन ढाबे में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी के रूपांतरण की सदस्यों ने बेहतरीन व्यंजन पेश कर, जजों का दिल जीत लिया।

कांटेस्ट में संध्या पहले, रेखा गर्ग दूसरे स्थान और मंजू अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। बेकिंग डिश की स्पेशल केटेगरी में मीनाक्षी खन्ना को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पंचकूला नगर निगम की मेयर उपिन्दर कौर अहलूवालिया और विशिष्ट अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

 
दो चरणों में आयोजित कांटेस्ट में 15 प्रतिभागियों को 50-50 मिनट का वक्त दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने व्यंजनों को मौके पर ही तैयार किया। बेहतरीन हुनर सिद्ध करने वाली प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया, जबकि अन्य को भी इस मौके पर गिफ्ट देकर हौसला अफजाई की गई।

द अर्बन ढाबा के चीफ शेफ प्रीतम सिंह और कुकरी एक्सपर्ट और न्यूट्रीशियन सरिता खुराना ने व्यंजनों की जांच करने के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने डांडिया शो में बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

तंबोला खेला गया और शेफ प्रीतम ने प्रतिभागियों को कैरेट खीर बनाने के टिप्स दिए। विजेताओं को सम्मानित करते हुए मेयर उपिन्दर कौर अहलूवालिया ने सभी को दीपावली की शुभकामना दी। इवेंट पार्टनर के तौर पर मदर डेयरी, धारा ऑयल, जायरा डायमंड्स, बिग बाजार, फ्लैश मीडिया, मिल्टन, ब्रुक ब्रांड, जैन क्रॉकरी के साथ हास्पिटेलिटी पार्टनर द अर्बन ढाबा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें