फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आरटीए में 5.24 करोड़ का गबन में छह के खिलाफ मामला दर्ज, दो अधिकारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। आरटीए सेक्रेटरी की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने 5.24 करोड़ रुपये के गबन के मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरटीए ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश राणा, इंस्पेक्टर प्रवीण शर्मा, सब-इंस्पेक्टर संदीप प्रसाद, सब-इंस्पेक्टर शलाघा, चालक तरुण और चपरासी तरसेम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले 62 लाख रुपये के गबन में राकेश राणा, प्रवीण शर्मा, तरसेम और तरुण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। संदीप प्रसाद अंबाला जबकि शलागा पंचकूला आरटीए विभाग में कार्यरत हैं।
उनको हेडक्वार्टर ने सस्पेंड कर दिया है। 62 लाख के गबन में शलागा समेत पांच लोग आरोपी हैं, जबकि 5.24 करोड़ रुपये के गबन में अंबाला आरटीए में तैनात संदीप प्रसाद समेत समेत उक्त सभी लोग आरोपी हैं। इन आरोपियों ने आरटीए विभाग में 2020 से 2023 के बीच गाड़ियों के चालान की राशि का वाउचर बनाया, कैशबुक में इंट्री की और उसके बावजूद आरटीए विभाग के कोष और विभाग के बैंक खाते में पैसे जमा नहीं करवाए। इसके अलावा गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस विभाग के कोष में जमा करवाया गया है या नहीं इसकी भी जांच होनी है।
विज्ञापन


विभाग के खातों की यह है जानकारी

-1 अप्रैल 2021 से 31 जुलाई 2023 तक विभाग में 4,31,98,988 रुपये जमा होना चाहिए थे, लेकिन उसमें सिर्फ 43,91,337 रुपए ही जमा थे। 3,88,07,651 रुपये गायब मिले
विज्ञापन


- विभाग के सेक्टर-10 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खाते में 28 मार्च 2020 से 16 मार्च 2021 के बीच कुल 1,80,71,820 रुपये जमा करवाया गया था। उसमें 34,31,160 रुपये ही हैं और बकाया राशि 1,49,24,250 रुपये नहीं जमा करवाया गया। पुलिस बैंक अधिकारी से भी पूछताछ करेगी। आरटीए सेक्रेटरी हैरतजीत कौर ने बताया कि अभी तक 2020 से लेकर 2023 के चालान की राशि की जांच की गई है। इसमें 5.24 करोड़ का गबन सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें