फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में छीनी गई गाड़ी, हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 में 16 जून 2025 कास्कॉर्पियो कार छीनी की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज किया गया है। जींद निवासी मिलन सिंह ने बताया कि 16 जून को वह सेक्टर-26 से चंडीगढ़ जा रहे थे, तभी डंपिंग ग्राउंड से पहले चार लोगों ने उनकी स्कॉर्पियो छीन ली।
विज्ञापन

शिकायत में मिलन सिंह ने बताया कि वारदात में उनका जीजा मंजीत सिंह और उसका दोस्त विकास गुगन भी शामिल थे। घटना के अगले दिन सेक्टर-25 चौकी और चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी और एसपी जींद से शिकायत के बावजूद जब मामला आगे नहीं बढ़ा तो पीड़ित ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट के आदेश के बाद सितंबर में जींद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला चंडीमंदिर थाने को ट्रांसफर किया। शनिवार को पंचकूला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
चंडीमंदिर थाना एसएचओ रामपाल ने बताया कि मिलन ने 17 जून को शिकायत दी थी, लेकिन जांच में शामिल नहीं हुए। बाद में अगस्त में डीसीपी को दी गई शिकायत पर भी उन्होंने सहयोग नहीं किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मिलन ने गाड़ी जीजा मंजीत को दी थी, जिसने कर्ज न चुकाने के चलते वाहन अन्य व्यक्ति को दे दिया। हालांकि शिकायतकर्ता मिलन का कहना है कि उसका मंजीत से लंबे समय से संपर्क नहीं था और गाड़ी जबरन छीनी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें