फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-25 मार्केट में कार सवारों ने युवक पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-25 की मार्केट के समीप कार सवार कुछ लड़कों ने एक युवक हमला कर दिया। बरात में युवक के घायल होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना चंडी मंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता जीरकपुर निवासी नीतिन सिरोही ने पुलिस को बताया है कि वह कुछ महीने से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील के पास बतौर मुंशी काम कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जो सेक्टर-26 में ट्यूशन पढ़ते हैं। बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह बच्चों सहित सेक्टर-25 की मार्केट के पास मौजूद थे।
विज्ञापन

उसी दौरान कार सवार आरोपी सुल्तान नामक युवक कुछ अन्य साथियों सहित वहां पहुंचा। उन्होंने तेज आवाज में हार्न बजाकर अपनी कार नीतिन की कार के आगे रोक दी। कारण पूछने पर लड़कों ने नीतिन को कार से बाहर खींचकर लात घूंसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इक्ट्ठे हो गए। यह देख सभी आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल नीतिन को सिविल अस्पताल-6 ले जाया गया लेकिन उन्हें उपचार के लिए जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें