फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के दौरान बुजुर्ग महिला का सोने का कड़ा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी बस में सफर करने के दौरान एक बुजुर्ग महिला का सोने का कड़ा चोरी हो गया। वारदात उस वक्त हुई जब महिला अपने पति के साथ सेक्टर-40 से आईएसबीटी-43 बस स्टैंड जा रही थी। बस से उतरते वक्त कड़ा चोरी होने की जानकारी होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायत में सेक्टर-40बी निवासी रमा रानी (62) ने बताया कि बीते बुधवार को उन्हें किसी जरूरी काम से जालंधर जाना था। सुबह रमा रानी और उनके पति सेक्टर-40 से सिटी बस में सवार होकर आईएसबीटी-43 पहुंचे। बस स्टैंड पहुंचते पता चला कि रमा रानी का सोन का कड़ा चोरी हो गया। सूचना पर सेक्टर-43 चौकी इंचार्ज राजेश कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें