पार्किंग में टूटी कार का शीशा। संवाद
पंचकूला। सेक्टर-5 होटल पल्लवी के बाहर पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर 1.25 लाख रुपये और दो मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-21 निवासी डीके तिवारी की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि शाम को 4 बजे कार खड़ी करके होटल में गए थे। कुछ देर बाद आकर देखा तो कार की ड्राइविंग शीट का शीशा टूटा था। अंदर रखे दो बैग और दो मोबाइल फोन गायब थे।
सूचना देने पर डायल 112 की टीम वहां पहुंची। थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि होटल के बाहर लगे सीसीटीवी और चोरी दाेनों मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाकर जांच शुरू कर दी है। डीके तिवारी ने बताया कि घर में शादी होने की वजह से रूपक गुप्ता परिवार के साथ पंचकूला आए थे। रविवार की शाम होटल में पार्टी होने से वह कार से वहां पहुंचे थे। होटल के बाहर पार्किंग में कार खड़ी करके चले गए थे।