फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी एंबुलेंस से पार्ट्स चोरी कर निजी में लगा रहे संचालक

विज्ञापन
एंबुलेंस से पाॅर्ट्स निकालता पकड़ा आरोपी। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में खड़ी कंडम सरकारी एंबुलेंस से निजी संचालक पार्ट्स चोरी कर सरेआम अपनी एंबुलेंस में लगा रहे हैं। अस्पताल परिसर में खड़ी सरकारी एंबुलेंसों के काफी पार्ट्स चोरी हो चुके हैं। शनिवार शाम को इस तरह का मामला सामने आने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत प्रबंधन को दी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस बुलाई गई। विभागीय के अलावा अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम 4:30 बजे एक प्राइवेट एंबुलेंस में कंडम सरकारी एंबुलेंस का सामान निकालकर लगाया जा रहा था। एंबुलेंस चालक सेक्टर- 6 अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस का ड्राइवर भी है। उसने अपनी अलग से प्राइवेट एंबुलेंस से रखी हुई है। जानकारी के अनुसार उसकी एंबुलेंस का कुछ सामान टूट गया। इसके बाद उक्त ड्राइवर नियमों को ताक पर रखकर मैकेनिकल लेकर आया और कंडम सरकारी एंबुलेंस का सामान निकलवाने लगा। उसने सरकारी एंबुलेंस से बंफर, लोहे की राॅड और सीट का सामान खुलवा लिया। इसका स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विरोध किया। विरोध करने पर भी ड्राइवर ने अपनी प्राइवेट एंबुलेंस में सारा सामान लगवा लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस इंचार्ज ने मामले क जांच कर सेक्टर-6 चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। संवाद

एंबुलेंस के पार्ट चोरी करने के मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। इस मामले में डिपार्टमेंटल इंक्वायरी कर रहे हैं। इस मामले की जांच की जाएगी। -डॉ. विकास गुप्ता, एंबुलेंस इंचार्ज, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन


एंबुलेंस से सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। एंबुलेंस इंचार्ज से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन


मामले में डीडीआर दर्ज की गई है। इसकी जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे। -राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज, सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें