फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जंगली जानवर से टकराई कार, चालक सहित दो घायल

Mon, 27 Oct 2025 11:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा। तलवाड़ा-हाजीपुर सड़क पर पड़ते अड्डा स्थवां रोली मोड़ के पास सोमवार की सुबह जंगली जानवर के कार से टकराने के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक सहित दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान अमनदीप (20) और रोहित कुमार (23) निवासी गांव टोहलू के रूप में की गई है। घायलों को 108 की सहायता से मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रोहित कुमार को अमृतसर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तलवाड़ा सतपाल सिंह और एएसआई सिकंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह के करीब 5 बजे एक कार में दो युवक हाजीपुर की तरफ से तलवाड़ा के गांव टोहलू की तरफ जा रहे थे। यह कार जैसे ही अड्डा स्थवां रोली मोड़ के पास पहुंची तो अचानक एक जंगली जानवर कार से टकरा गया। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जिसके कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और जंगली जानवर की भी इस हादसे के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें