फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डिवाइडर से टकराई कार, तीन युवक घायल

Wed, 29 Oct 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। राजपुरा-पटियाला बाईपास पर सोमवार रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

कार राजपुरा-पटियाला बाईपास से लिबर्टी चौक की तरफ जा रही थी। हादसे में घायल नेपरा निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह कार में अपने दोस्तों के साथ राजपुरा के मोहब्बत पैलेस के पास गुजर रहा था। सड़क में गड्ढा होने के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम के ऑफिसर संदीप कुमार ने बताया कि हादसे में युवकों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जहां हादसा हुआ, उसके आसपास कोई गड्ढा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें