फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव डंडारडू में फर्जी रजिस्ट्री के आधार जमीन पर किया गया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। बरवाला के गांव डंडारडू में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ले 11 लोगों सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, अंबाला निवासी नरेंद्र पाल की शिकायत पर कमलेश रानी, हरबंस लाल, बलबीर सिंह, कुलविंदर सिंह, शीला देवी, ज्योति देवी, क्षमा देवी, तारो देवी, राजरानी, प्रवीण कुमार, चरणों और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गया है कि बरवाला के गांव डंडारडू निवासी रामचंद गिरी के पास 32 कनाल 15 मरले जमीन थी। उनके आगे 5 बच्चे थे। जिन्हें आगे 6 कनाल 11 मरले बराबर-बराबर हिस्सेदारी मिली। बरवाला तहसील के डीड राइटर प्रवीण राजस्व विभाग के कर्मचारी व अधिकारी के साथ मिलकर रामचंद गिरी के बच्चों की जमीनें आगे फर्जी तौर पर बेच दी गई। साथ ही फर्जी तौर पर बेची गई जमीनों की स्टाम्प ड्यूटी भी चोरी गई। मामले की जानकारी मिलने पर नरेंद्र पाल ने हरियाणा के गृह मंत्री को मामले की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें