फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कैप्टन ने मोदी से लगाई गुहार, राज्य में ऑक्सीजन के साथ ही वैक्सीन का भी संकट

Sun, 09 May 2021 10:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कैप्टन ने सूबे में बढ़ रहे ऑक्सीजन और वैक्सीन के संकट के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। कैप्टन ने पीएम से राज्य में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाकर 300 मीट्रिक टन (एमटी) करने की मांग की। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर बिगड़ते हालात पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वर्चुअल रूप से रूबरू हुए। इस दौरान कैप्टन ने सूबे में बढ़ रहे ऑक्सीजन और वैक्सीन के संकट के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। कैप्टन ने पीएम से राज्य में ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाकर 300 मीट्रिक टन (एमटी) करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 दिन में राज्य में 103 एमटी ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बाद में बताया कि प्रधानमंत्री ने पंजाब को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वैक्सीन के संबंध में कैप्टन ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य अभी तक 18 से 45 साल की उम्र के लिए टीकाकरण के तीसरे चरण को शुरू नहीं कर पाया जो अब एक लाख खुराकों की आपूर्ति के बाद सोमवार से सरकारी अस्पतालों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 45 साल से अधिक उम्र वर्ग के लोगों के लिए भी वैक्सीन की खुराक की कमी है। 1.63 लाख खुराकें रविवार को पहुंचने की उम्मीद है, लेकिन वह भी राज्य की जरूरतों के मुताबिक काफी नहीं हैं।


मुख्यमंत्री ने मोदी को बताया कि कोविड के गंभीर मरीजों के केस बढ़ने के कारण राज्य को 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की तत्काल जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से बहुत से मरीज दिल्ली एनसीआर सहित अन्य राज्यों से आ रहे हैं। राज्य की मृत्युदर ज्यादा है और एल-2 और एल-3 स्वास्थ्य संस्थाओं (सरकारी और प्राइवेट) में पिछले तीन हफ्तों से मामलों में काफी विस्तार हुआ है, जिस कारण ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल तक ऑक्सीजन की मांग 197 मीट्रिक टन थी, जो 8 मई को बढ़कर 295.5 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


टैंकरों की भी राज्य में कमी
कैप्टन ने कहा कि टैंकरों की कमी से स्थिति और गंभीर हो गई है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) कोटा बढ़ाने और पंजाब के लिए और अधिक टैंकरों की सप्लाई के लिए केंद्र की मदद की जरूरत है, जिससे इस संकट पर काबू पाया जा सके। पंजाब को सिर्फ चार ऑक्सीजन टैंकर ही दिए गए हैं जिनमें से दो टैंकर अभी कार्यशील नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें