फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, शादी-अंतिम संस्कार में 11 लोगों की अनुमति, बरात पर रोक

Sun, 09 May 2021 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और कड़े कदम उठाए गए हैं। 
विज्ञापन
lockdown - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए और कड़े कदम उठाए गए हैं। नए आदेश के मुताबिक अब प्रदेश में शादी और अंतिम संस्कार में सिर्फ 11 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा खुले में शादी समारोह पर पूर्ण रोक होगी सिर्फ घर या फिर कोर्ट में ही शादी करने की अनुमति होगी। बरात निकालने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।  

बता दें कि हरियाणा में रविवार को पिछले 24 घंटे के दौरान 13,548 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 12,639 लोग महामारी से उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में 151 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हरियाणा में कोरोना के कुल मामले 6,15, 897 हो गए हैं। राज्य में एक्टिव केस की तादाद 1,16,867 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में 10 से 17 मई तक के लिए सुरक्षित हरियाणा अभियान की घोषणा की गई है। इस दौरान कोरोना के प्रसार पर काबू पाने के लिए कठोर कदमों का पालन कराया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में विस्तृत आदेश हरियाणा सरकार की ओर से जारी किया जाएगा। सरकार ने इस लाकडाउन को महामारी एलर्ट सुरक्षित हरियाणा का नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें