फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने शहरी व ग्रामीण कोरोना योद्धाओं को बांटे खेल किटकैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहरी व ग्रामीण कोरोना योद्धाओं को बांटे खेल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वीरवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कोरोना स्वयंसेवकों को खेल किटों का वितरण शुरू किया, जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ राज्य सरकार की जंग का समर्थन करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं। इस अभियान के सांकेतिक शुभारंभ के तौर पर उन्होंने स्वयं अपने सरकारी आवास से 10 स्वयंसेवकों को खेल किट बांटे।
विज्ञापन

युवाओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और टीकाकरण के महत्व के बारे में निवासियों में जागरूकता पैदा करने के उनके प्रयासों की सराहना की। पंजाब में कोविड के कारण लगभग 16,000 लोगों के दुर्भाग्यपूर्ण नुकसान पर खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की सक्रिय भागीदारी, विशेष रूप से दूसरी लहर के दौरान, लोगों को तत्काल उपचार के लिए जागरूक करने में नहीं होती, तो मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती थी।
मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे कई राज्यों और अमेरिका जैसे देशों में मामलों में तेजी को देखते हुए लोगों को शिक्षित करने के लिए अपना अभियान जारी रखें। युवा सेवा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कैप्टन ने कहा कि युवाओं को खेल किट देने की पहल से उन्हें खेल गतिविधियों में बड़े पैमाने पर आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में प्रशंसा हासिल करने वाले खिलाड़ियों से भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल एवं युवा सेवा मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह मेगा युवा सम्मेलन की अध्यक्षता करें, जो सितंबर-अक्तूबर में होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मार्च, 2019 में लगभग 1 लाख युवाओं द्वारा भाग लिए गए पहले मैराथन से अत्यधिक उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए 1.5 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी के साथ एक अन्य मैराथन के आयोजन की भी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें