फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से गुजरकर तिरंगा फहराएंगे अफसर, पैचवर्क भी नहीं करवा पाया प्रशासन

विज्ञापन
सड़क पर बने हुए गड्ढे। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका। अनाज मंडी कालका में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अनाज मंडी कालका में प्रवेश करते ही गड्ढों से स्वागत होता है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

यह गड्ढे प्रशासन की कार्यप्रणाली तो बता रहे हैं साथ ही हादसों को भी न्यौता दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वैसे तो इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है, लेकिन अब जब यहां पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित होना है। बावजूद इसके सड़क पर प्रशासन पैच वर्क भी करने की भी जहमत नहीं उठा रहा यह जोकि शर्मनाक है। ऐसे में देखने वाली बात होगी जब अफसर गड्ढों से गुजरकर तिरंगा फहराने जाएंगे। शायद तब ही प्रशासन की कुंभ कर्णी नींद टूटेगी और किस तरह आम आदमी रोजाना इस सड़क से गुजरता है उसका दर्द भी महसूस हो जाएगा।
एसडीएम कालका लेंगे परेड की सलामी
बता दें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम कालका राकेश संधू ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी। मुख्यातिथि का आगमन: प्रात 8:55 बजे, ध्वजारोहण 8:58 से 9 बजे तक, परेड निरीक्षण 9.2 से 9.10 तक, मुख्यातिथि का संदेश 9.10 से 9.20 तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम 9.20 से 9.40 तक, पारितोषिक वितरण 9.40 से 10 बजे तक होगा।
विज्ञापन

कालका में हर जगह सड़कें बदहाल : पवन कुमारी
समाज सेवी पवन कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज में पूरी कालका विधानसभा की सड़कें बदहाल हैं। इसके चलते लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में केवल कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन आयोजन स्थल की सड़क गड्ढों में तबदील है जोकि बहुत ही शर्म की बात है। प्रदेश सरकार केवल विकास के झूठे दावे करना जानती है। इस सरकार के राज में आम जनता त्रस्त है।
सरकार व प्रशासन नहीं करता सुनवाई : नैब चौधरी
कांग्रेस युवा नेता नैब चौधरी ने कहा कि मंडी की सड़क की हालत बहुत ही खराब है। आम आदमी की सहूलियत के लिए वैसे तो सरकार के नुमाइंदे और संबधित अधिकारी यहां की सड़कों की कोई सुध नहीं लेते। कार्यक्रम के मद्देनजर भी इन गड्ढों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि जब आम आदमी इन गड्ढों को ठीक करने की गुहार लगाता होगा तो सरकार व प्रशासन पर कितना असर होता होगा।
विज्ञापन

कोट...
संबंधित विभाग के अधिकारियों से बोलकर उक्त सड़क की मरम्मत करवा देंगे। लोगों की समस्या का हल जल्द ही कर दिया जाएगा।
-राकेश संधू, एसडीएम, कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें