फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर ; विश्वास फाउंडेशन ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 38 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर विश्वास फाउंडेशन, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच पंचकूला ने रविवार को माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 38 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ की टीम से डॉक्टर अपलक गर्ग की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। दूसरा शिविर मनीमाजरा के लोकल बस स्टैंड पर लगाया गया। शिविर में 15 रक्तदानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक एम केयर ब्लड सेंटर जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ ने सहयोग किया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि एक्सकेल ईएनटी सेंटर, वीआईपी रोड जीरकपुर से डॉक्टर लवकेश मित्तल द्वारा निशुल्क कान, नाक और गले का चेकअप किया गया। इसमें 42 लोगों की जांच की गई और जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी मौके पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें