फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में ट्रैक्टर के पार्ट बनाने की मशीन पर काम कर रहे व्यक्ति को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका में मशीन पर काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में सबनम वासी नजदीक राम मंदिर टगरा हरि सिंह ने बताया कि वह कालका की रहने वाली है। वह मिल चुंगी कालका के पास एक कंपनी में काम करती है। उसका पति मनुव्वर अहमद उर्फ बिट्टू खान भी उसी कंपनी में शाम को 7 बजे से सुबह 8 बजे तक ट्रैक्टर के पार्ट बनाने की मशीन पर बतौर ऑपरेटर पिछले 3 साल से काम कर रहा था। शुक्रवार शाम 7 बजे वह जैसे ही ड्यूटी पर जाकर काम करने लगा तो मशीन से उसे करंट लग गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल कालका में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें