पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन और वाल्मीकि समाज ने खेड़ा के पास गांव बीड़ घग्गर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 63 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला पंचकूला शाखा ने सहयोग किया। शिविर में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा गया। शिविर को सफल बनाने में पूर्व पार्षद विनोद कुमार, रिंकू, सुरिंदर चौहान, सुमित व गोलू सोनकार ने उत्साह से भाग लिया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की सात सदस्यों की टीम ने डॉक्टर शालिनी की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। इस शिविर में सुरिंदर कुमार ने 209वीं जबकि अजय ने 22वीं बार रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से प्रद्युमन बरेजा, विशाल कुंवर, शत्रुघ्न कुमार, नीरज यादव ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
सेक्टर-9 इनर मार्केट में रक्तदान शिविर आज
विश्वास फाउंडेशन की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर इनर मार्केट सेक्टर-9 में लगाया जाएगा। शिविर में बतौर मुख्यातिथि मेयर कुलभूषण गोयल शिरकत करेंगे। इस दौरान कोई भी स्वस्थ व्यक्ति आकर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान शिविर के आयोजन से संबंधी तैयारी पूरी कर ली गई है।