कालका। कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को कंडियाला पंचायत के सामुदायिक केंद्र में शिविर लगाया जाएगा। सरपंच करण सिंह ने बताया कि इस दौरान किसान सम्मान निधि के तहत जिस किसान की किश्त नहीं आ रही है या अभी तक इस योजना में नाम नहीं चढ़ा है वे इस शिविर में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान किया जाएगा।
बताया कि जिस किसान का किसान सम्मान निधि योजना में नाम नहीं दर्ज है वह अपनी कृषि योग्य जमीन की फर्द या जमाबंदी पटवारी से प्रमाणित करवाकर अपनी फैमिली आईडी, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर शिविर में पहुंचे। समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करवा दिया जाएगा। आवश्यता पड़ी तो आगे की कार्रवाई के लिए कृषि विभाग को भेज दिया जाएगा।