फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोबाइल की टॉर्च जलाकर अंधकार और शत्रुता के भाव मिटाकर भाईचारे का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पीजी कॉलेज सेक्टर-1 में यूथ रेडक्रॉस इकाई ने प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा के मार्गदर्शन में एचआईवी एड्स और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के संदर्भ में पोस्टर, स्लोगन, भाषण, और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें रेडक्रॉस वॉलंटियर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर अंधकार और शत्रुता के भाव मिटाकर समाज और राष्ट्र में ज्ञान और भाईचारे की रोशनी फैलाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक काउंसलर डॉ. राकेश पाठक ने वर्षभर में रेडक्रॉस द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दी। साथ ही एचआईवी एड्स और नशे के खिलाफ यूथ रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया। महाविद्यालय प्राचार्या तथा यूथ रेडक्रॉस चेयरपर्सन डॉ. शैलजा छाबड़ा ने रेडक्रॉस वॉलंटियर्स को दिवाली सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मनाने, महाविद्यालय की कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहने तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के द्वितीय भाग में डॉ. राकेश पाठक ने दीपावली प्रदूषण रहित मनाने के लिए सभी को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर दुर्गेश, उमेश, माही गोयल, गगनदीप, गौरव, साहिल, निखिल, महेश, सत्येंद्र, अंकुश, प्रिंस, अमित, सहित अनेक स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें