फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बॉर्डर के इलाकाें में जाने वाली बसें आगामी आदेशों बंद

विज्ञापन
पंचकूला चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस चेकिंग करती हुई। फोटो कर्मचंद
विज्ञापन
पंचकूला से अमृतसर, बटाला व कटरा जाने वाली बसों का संचालन बंद कियारेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा, 60 मुलाजिम किए तैनात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही युद्ध की आहट के कारण रोडवेज ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज ने शुक्रवार से पंचकूला, कालका से कटरा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में जाने वाली बसें आगामी आदेश तक बंद कर दी हैं। प्रदेश सरकार के आदेशों पर महाप्रबंधक ने फैसला लिया है। साथ ही वीरवार को वहां गई बसें भी लौट चुकी हैं। सुबह 6 बजकर 10 मिनट और 7 बजकर 40 मिनट पर पंचकूला से जालंधर होते हुए अमृतसर जाने वाली दो बसों का संचालन बंद किया गया है। इसके अलावा बटाला की बसें भी बंद की गई हैं। कालका से कटरा के बीच जाने वाली बस का संचालन भी बंद है। इस बस को वीरवार को होशियारपुर से लौटा दिया गया था।


क्या बोले यात्री
रेल यात्री अमन और रोहित ने बताया कि अमृतसर जाना है। बस बंद होने से परेशानी जरूर हुई है। पाकिस्तान और आतंकवादियों को जवाब देने का यह समय है। इस तरह की परेशानी हम 100 बार सह लेंगे। अब आतंकवाद का खात्मा जरूरी है। बस यात्री मीना ने बताया कि उनको अमृतसर जाना है। वे शुक्रवार सुबह पहुंचे तो उनको पता चला कि पंजाब जाने वाली बस स्थगित है। वह अंबाला तक रोडवेज बस में जाएंगे। इससे आगे भी व्यवस्था कर लेंगे। अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के कारण चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी जगह एंट्री व निकासी पर कड़ी जांच की जा रही है। ट्रेनों में आरपीएफ एस्कॉर्ट बढ़ाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर 60 आरपीएफ के मुलाजिम 24 घंटे के लिए तैनात किए गए हैं। हर आने और जाने वाली ट्रेनों की जांच आरपीएफ के मुलाजिम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें