गंदगी और बदबू से लोग बेहाल, यात्रियों ने सफाई करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर गांव मटटावाला से बरवाला की ओर जाने वाले स्लिप रोड पर बने बस स्टॉप शेड में यात्रियों की जगह पशुओं को बांधा जा रहा है। इससे बसों का इंतजार करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों ने बताया कि कुछ लोग अक्सर अपने पालतू पशुओं को बस स्टॉप शेड में बांध देते हैं। इससे वहां गंदगी फैल जाती है और बदबू के कारण यात्रियों का खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि बरवाला की ओर जाने के लिए इसी शेड में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा एनएचएआई के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से भी शेडों का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों ने मांग की कि शेड से पशुओं को हटवाकर नियमित साफ-सफाई करवाई जाए, ताकि लोगों को बसों का इंतजार करने में परेशानी न हो