फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नवरात्र पर छोटा त्रिलोकपुर व समलासन मंदिर के लिए बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी से रोजाना चार फेरे, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने छोटा त्रिलोकपुर और समलौठा समलासन माता मंदिर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। यह बस सेवा रायपुररानी बस स्टैंड से संचालित होगी और दिनभर चार फेरे लगाएगी।
जानकारी के अनुसार बस रोजाना सुबह 8 बजे रायपुररानी बस स्टैंड से रवाना होकर पहले छोटा त्रिलोकपुर माता मंदिर पहुंचेगी और इसके बाद समलासन माता मंदिर तक जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह सेवा पूरे दिन उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से अधिक से अधिक भक्तों को मंदिरों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। नवरात्र के दौरान इन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में बस सेवा राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन

यात्रियों ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि पहले निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक होते थे। अब बस सेवा से यात्रा आसान और किफायती हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें