फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब बंद से रामगढ़ से डेराबस्सी तक बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों को हुई परेशानी, अन्य निजी वाहन चलते रहे
विज्ञापन

यात्रियों ने बंद का आह्वान करने वाले संगठनों से बस सेवा बाधित न करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से किए गए पंजाब बंद का असर बस सेवाओं पर भी पड़ा। बंद के दौरान रामगढ़ से डेराबस्सी की ओर बसें नहीं चलीं, जिससे पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अन्य निजी वाहन सड़कों पर चलते नजर आए।
बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रामगढ़ से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, अंबाला, हिसार और अन्य स्थानों पर आवागमन करते हैं। बस सुविधा नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हुई और दिनचर्या भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि कई लोगों को जरूरी काम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना होता है। ऐसे में बस सेवा बंद होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बंद का आह्वान करने वाले संगठनों से अपील की कि मांगों को लेकर बंद के दौरान बसों की आवाजाही बाधित न की जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें