फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुलेट सवार युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 22 May 2025 10:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित की पत्नी और चार साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। सेक्टर-24 में बुधवार देर रात सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अमित श्योराण निवासी सेक्टर-27 पंचकूला ड्यूटी से लौट रहा था। अचानक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से अमित की पत्नी और उनके चार साल के बेटे का रो रोकर बुरा हाल है।



पुलिस के मुताबिक अमित श्योराण निजी आईटी कंपनी में काम करता था। बुधवार को देर रात काम से घर लौट रहा था। करीब 2:15 बजे उसकी मां रोशनी ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन एक पुलिस कर्मचारी ने उठाया। पुलिसकर्मी ने उन्हें बताया कि सेक्टर-24 पार्क के पास अमित का एक्सीडेंट हो गया है। वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




परिजनों ने देखा कि अमित सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था और उसके नाक व मुंह से खून बह रहा था। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायल को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमित को मृत बता दिया।
विज्ञापन




अमित के पिता नत्थु राम ने बताया कि एक सिल्वर रंग की गाड़ी ने अमित की बुलेट बाइक को टक्कर मारी और भाग गया। मृतक के परिवार में पत्नी रश्मि और चार वर्षीय बेटा हर्ष है। पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी वाहन चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें