फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांव बिल्ला में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर, दो निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में कार्रवाई की, विभाग ने आमजन से अनुमति के बिना निर्माण न करने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़/बरवाला। जिला प्रशासन ने गांव बिल्ला में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। यह कार्रवाई उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से निर्माणों को गिराया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार, एसडीई पंचायती राज बरवाला अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार और भारी पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार बबीता गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण या कॉलोनी विकसित करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि सीएलयू और लाइसेंस की स्वीकृति के बिना कोई निर्माण या कॉलोनी विकास न करें, अन्यथा कानूनी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बबीता गुप्ता ने कहा कि अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें